
वीडियो में लोको पायलट दुकान से समोसा खरीदकर इंजन में बैठता नजर आ रहा है
इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इसमें ट्रेन रुकी हुई है और लोको पायलट ट्रैक के किनारे बनी एक दुकान पर खड़ा है. वह दुकान से समोसा खरीदता है, फिर इंजन की ओर बढ़ता है। लोको पायलट के इंजन पर चढ़ने के बाद ट्रेन आगे बढ़ती है।
वीडियो राऊ के रंगवासा रोड इलाके का बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन अक्सर यहां कुछ मिनटों के लिए रुकती है। लोको पायलट ट्रेन से उतरता है और पास की दुकान से समोसा खरीदता है। इसके बाद ही ट्रेन यहां से रवाना होती है।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
यदि यह साबित हो गया कि लोको पायलट ने बिना अधिकृत कारण, सिग्नल या परिचालन आवश्यकता के ट्रेन रोकी और निजी काम के लिए केबिन छोड़ दिया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना

वीडियो में लोको पायलट समोसा खरीदते हुए नजर आ रहा है.

लोको पायलट समोसे लेकर ट्रेन की ओर आगे बढ़ता है।

लोको पायलट समोसे लेकर इंजन में चढ़ जाता है।

लोको पायलट के केबिन में घुसने के बाद उसका सहयोगी ट्रेन को आगे बढ़ाता है।






