September 13, 2026 12:05 am

BREAKING NEWS

कल का राशिफल 13 सितंबर 2026: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया-तृतीया के दुर्लभ योग में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भविष्यफल जियोहॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, इस धांसू ओटीटी ऐप पर देखें भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया और फिर दी अंतिम संस्कार की अनुमति Bihar Bullet Train: 760 KM का सफर सिर्फ 3 घंटे में! बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन; देखें रूट मैप की पूरी डिटेल बॉक्स ऑफिस महामुकाबला: 37वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ शनिवार को शाम 6 बजे तक कमा डाले इतने करोड़ WhatsApp Ghost Mode: बिना नंबर दिखाए चलाएं व्हाट्सएप! अपनी पहचान छिपाने के ये 4 तरीके बदल देंगे आपका चैटिंग एक्सपीरियंस

लोहे की दुकान में हादसा: रैक पलटने से पंकज गुप्ता की मौत, एक गंभीर घायल

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के मऊ कस्बे में शुक्रवार को एक लोहे की दुकान में बड़ा हादसा हो गया। दुकान में काम कर रहे पंकज गुप्ता (पुत्र गोमती चंद्र) की रैक पलटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार (पुत्र रामराज) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विजय को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। 

घटना का पूरा विवरण

मऊ कस्बे में स्थित इस दुकान को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पंकज और विजय, दोनों मिलकर लोहे के सामान को व्यवस्थित कर रहे थे, तभी अचानक रैक पलट गया। पंकज गुप्ता रैक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय भी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


थाना प्रभारी मऊ ने बताया, “यह घटना दुकान में रैक पलटने से हुई। हादसे में पंकज गुप्ता की मौत हो गई और विजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच की जा रही है।” 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पंकज गुप्ता तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बेटे हैं। लोहे की दुकान में काम करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है। 

इलाके में शोक की लहर

घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। वहीं, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!