October 24, 2026 11:51 pm

BREAKING NEWS

सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’ रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं। भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश

श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महाआराधना का दिव्य आयोजन चित्रकूट में

श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महाआराधना का दिव्य आयोजन
चित्रकूट।
जहां कण-कण में शिव का वास है और जहां साधना स्वयं श्वास बन जाती है, उसी धर्मनगरी चित्रकूट में सनातन परंपरा का विराट उद्घोष होने जा रहा है।  शंकराचार्य विजयतेतराम की पुण्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महाआराधना का दिव्य एवं अलौकिक आयोजन 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।


यह महायज्ञ केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के अद्वैत तत्त्व का जीवंत साक्षात्कार है। आयोजन पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य अनंतश्री विभूषित स्वामी  अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। उनके दिव्य मार्गदर्शन में वेद, उपनिषद और शाक्त परंपरा की अखंड धारा पुनः प्रवाहित होगी।


जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने स्पष्ट किया कि जब समाज धर्म से विमुख होता है, तब ऐसे महायज्ञ सनातन आत्मा को पुनर्जीवित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिव चेतना और शक्ति उपासना के बिना जीवन अपूर्ण है और राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब उसकी जड़ें धर्म में दृढ़ होंगी।
आदि शंकराचार्य की दिव्य छवि और मां राजराजेश्वरी की महिमा श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था की ज्योति प्रज्वलित कर रही है। यज्ञशाला में गूंजते वैदिक मंत्र, अग्नि में अर्पित आहुतियां और देवी स्तुति से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा है।


आयोजन को लेकर संत समाज, विद्वान आचार्य और हजारों श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखा जा रहा है।  इस दिव्य आयोजन में समाजसेवी अरुण तिवारी पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा और बांदा चित्रकूट सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल और उनके पति पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल सहित तमाम गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!