October 29, 2026 1:26 pm

BREAKING NEWS

सीआईडी के दया स्टाइल में बचाई युवक की जान  चित्रकूट पुलिस निकलीं यमराज से भी तेज

मानिकपुर पुलिस ने दिखाया मानवता का चेहरा, पत्नी से नाराज युवक को फांसी लगाने से बचाया, घटना का लाइव वीडियो आया सामने


अभी तक आप ने कई लोगों को पुलिस को बुरा भला कहते तो खूब देखा होगा.लेकिन आज जनता उसी पुलिस की तारीफ करते हुए नजर आई है.बता दे कि चित्रकूट पुलिस ने एक ऐसा  पत्नी को उसको विधवा होने से बचा लिया.मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र से एक मार्मिक और सराहनीय घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस की तत्परता और मानवता ने एक युवक की जान बचा ली.जिसके बाद हर कोई पुलिस की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है.


बता दे कि चित्रकूट जिले के मानिकपुर बाल्मीकि नगर इलाके में घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की,लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए समय रहते उसकी जान बचा ली.जानकारी के अनुसार बीती रात मानिकपुर पुलिस नियमित रात्रि गश्त पर थी,उसी दौरान बाल्मीकि नगर ने एक घर के बाहर पुलिस को भीड़ दिखाई दी.जानकारी के पता चला कि एक युवक पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रहा है,सूचना मिलते ही कांस्टेबल भाष्कर शुक्ला और अमित द्विवेदी तुरंत उसके बचाव कार्य में जुट गए.

जब पुलिसकर्मी ने अंदर जाकर देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था और युवक फांसी का फंदा तैयार कर चुका था,स्थिति की गंभीरता को भाँपते हुए कांस्टेबल शुक्ला और द्विवेदी ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ने का फैसला किया। दरवाजा तोड़ने के बाद उन्होंने युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर उसकी जान बचा ली है.

वही इस संबंध में एसपी चित्रकूट  अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि एक पति पत्नी से नाराज होकर फांसी के फंदे में लटकने जा रहा था. तभी मानिकपुर कोतवाली पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान एक घर के पास भीड़ देखने को मिली इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी की और तुरंत युवक को बचाने के लिए घर के अंदर जाकर बचाव कार्य शुरू कर दिया और दरवाजे तोड़कर युवक की जान बचा ली. हमारे द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए पुलिस कर्मियों को इनाम के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!