October 27, 2026 10:59 pm

BREAKING NEWS

केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात 5 राज्यों में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में अधिकारियों के होंगे तबादले हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 2027 चुनाव से पहले चुनाव आयोग सख्त, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के निर्देश जारी रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में गुरु महाराज टेकचंद जी के 215वें समाधि पर्व पर किए दर्शन, धर्मस्थल के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में गुरु महाराज टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर्व पर दर्शन कर , किए पुष्प अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्म स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरु महाराज टेकचंद जी महाराज के 215 वें समाधि पर्व शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुधाम ग्राम कड़छा पहुंचकर समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित किए और मंदिर में दर्शन किए ।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हम सब संतों की समाधि का दर्शन करके जीवन में लगातार पुण्य कर्म करने का संकल्प लें। उन्होंने धर्म स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरद पूर्णिमा का पावन अवसर सभी संतों को प्रणाम करतें हैं। महाराज टेकचंद जी ने अपने जीवन में दान को प्राथमिकता दी। मैं आज उनका पुण्य स्मरण करता हूँ। हमारे यहाँ सनातन परंपरा में सबके जीवन का समय निश्चित है। संत सबके हित और परोपकार के लिए जीवन जीते हैं। उन्होंने अपने जीवन में भक्ति मार्ग अपनाया और उज्जैन आकर इसे आगे बढ़ाया। टेकचंद जी महाराज अमर हैं। आज देश-विदेश से लोग यहाँ आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया तथा मेले में पहुँचे अन्य श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने संतजनों से आशीर्वाद भी लिया।

उज्जैन में समाज की विभिन्न समितियाँ अपने-अपने स्तर पर चाय प्रसादी, खीर प्रसादी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन कर रही हैं। यहां पर अन्य शहरों व राज्यों से आए लोगों के लिए मेला भी लगा है। समस्त जूना गुजराती दर्जी समाज के लोग हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु यहाँ पहुँचते हैं। इस वर्ष दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से समाजजन यहां पहुँचे हैं।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, म.प्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम टेलर, दिलीप परमार समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!