October 9, 2026 9:46 pm

BREAKING NEWS

सेवा की कहानी : सुरक्षित प्रसव के बाद लता को मिला प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026

लाखों महिलाओं को जब से मातृत्व वंदना योजना के तहत एक रकम प्राप्त होने लगी है तबसे उनके प्रसव और उसके बाद का समय उनके लिए आसान हुआ है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत प्रसव के उपरांत महिलाओं को उनके पोषण के लिए पांच हजार रूपए प्रदान किए जाते हैं। इससे माताओं के साथ उनके नवजात बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होता हैं। ऐसी ही योजना से लाभान्वित हुई सुनीता अपने स्वस्थ बच्चे के साथ अपना सुंदर भविष्य देख रही हैं।

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत खरवत में रहने वाली श्रीमती लता का परिवार एक किसान परिवार है। उनके पति कृषि कार्य में संलग्न हैं। बीते कुछ माह पूर्व उन्हे प्रसव के बाद एक बच्चे की मां बनने का अवसर आया। इस समय जब उन्हे सबसे ज्यादा आर्थिक सहारे की आवश्यकता थी तब प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से उनहे पांच हजार रूपए की रकम सीधे खाते में प्राप्त हुई।

श्रीमती लता ने बताया कि मातृत्व वंदना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने पोषण आहार में किया। अपने स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए समय पर रकम मिलने पर उन्होने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देकर सभी गर्भवती महिलाओं को इससे जुड़ने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!