July 17, 2026 10:41 pm

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया राशन कार्ड

रायपुर, 17 जुलाई 2026

राज्य शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत गनेकेरा निवासी श्रीमती मुकुटा, पति लोकनाथ को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड सहजता से प्राप्त हुआ।

ग्राम पंचायत गनेकेरा के मनीष सोनी ने श्रीमती मुकुटा के राशन कार्ड के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनका राशन कार्ड आसानी से बन गया। राशन कार्ड मिलने से श्रीमती मुकुटा ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन का आभार जताया।

जिला तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। पोर्टल की प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल है। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल शासन की विभिन्न सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बन चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी घर के नजदीक ही आवश्यक शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है, जिससे आम नागरिकों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!