October 29, 2026 4:51 am

BREAKING NEWS

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची शिवराज सिंह चौहान की कॉरपोरेट जगत से अपील, गांव-गरीब और खेती को न भूलें 29 अक्टूबर राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ जातकों को बरतनी होगी सावधानी IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप

सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल रही है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत हो रही है। इस व्यवस्था का लाभ विद्यार्थियों को भी मिल रहा है। रायगढ़ जिले की पुसौर तहसील के ग्राम गोर्रा निवासी छात्रा तानिया श्रीवास के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यह प्रमाण पत्र उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने में उपयोगी होगा।

तानिया श्रीवास शासकीय हाई स्कूल गोर्रा में कक्षा 12वीं में जीवविज्ञान विषय की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र आवश्यक है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें जरूरी दस्तावेज आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सुविधा मिली है। तानिया और उसके परिवार ने इस प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है।

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से सेवा सेतु पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर 450 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इससे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें विस्तारित कर सेवा सेतु के जरिए अधिक सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहीं डिजिटल सेवाएं

सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक भी डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्रों की उपलब्धता से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए एक सुविधाजनक माध्यम मिल रहा है। इससे विद्यार्थियों सहित ग्रामीण परिवारों को जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने में सहूलियत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!