October 20, 2026 5:00 am

सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में हो रही जमा

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सुकमा जिले के कुम्हाररास निवासी श्री आपु हालदार को बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है। घर पर सोलर पैनल लगवाने के बाद उनका बिजली बिल शून्य तक पहुंच गया है। वहीं, जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में जाने से उनके बिजली खाते में क्रेडिट भी जमा हो रहा है।

नगर पालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्री आपु हालदार ने जुलाई 2026 में योजना के तहत अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया था। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 300 से 500 रुपये आता था। अब घर की बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है और पिछले कुछ महीनों में उनका बिजली बिल शून्य भी रहा है।

श्री हालदार को सोलर पैनल स्थापना के लिए कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है। इसमें केंद्र शासन से 78 हजार रुपये और राज्य शासन से 30 हजार रुपये की सहायता शामिल है। इस आर्थिक सहायता से उनके लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ। उनके घर पर सोलर पैनल का कनेक्शन कुंवर एंड कंपनी एक्शन एनर्जी द्वारा स्थापित किया गया है।
श्री हालदार ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवार के मासिक खर्च में बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ बिजली खर्च कम करने का अवसर प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!