August 18, 2026 12:03 am

BREAKING NEWS

स्मृति ईरान से वसुंधरा राजे तक… नितिन नबीन की नई टीम में महिलाओं का बोलबाला, जानिए 12 में से किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Woman’s Presence in BJP Nitin Nabin’s New Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पद संभालने के 209 दिन बाद आज (17 अगस्त) 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया। नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं को खास तवज्जो दी गई है।

जी हां, बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में 12 यानी 18 फीसदी महिला नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महासचिव, सचिव और मोर्चा व सोशल मीडिया से जुड़े पद शामिल हैं।

बीजेपी की नई टीम में महिलाओं का दबदबा

सोमवार को घोषित 65 पदाधिकारियों की टीम में 12 महिलाएं शामिल हैं। पार्टी की ओर से घोषित 13 उपाध्यक्षों में से 6 महिलाएं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी की महासचिव के तौर पर अहम भूमिका दी गई है।

6 उपाध्यक्ष समेत 12 महिलाएं शामिल

स्मृति ईरानी के अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व प्रमुख डी पुरंदेश्वरी, पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार, पार्टी नेता वर्षाबेन दोशी, रेखा वर्मा और डॉ. मधुचंदा कर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वसुंधरा राजे और रेखा वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं राष्ट्रीय सचिवों में पार्टी सांसद कविता पाटीदार, फांगनोन कोन्याक और संगीता यादव शामिल हैं। अब बीजेपी सांसद रूपकुमारी चौधरी महिला मोर्चा की कमान संभालेंगी। प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।

महिला आरक्षण को लेकर PM ने की थी अपील

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए लोकसभा और और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए संविधान विधेयक को लेकर जोर दिया था। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने में अपना समर्थन देने का आग्रह किया था।

श्रेय ले लें, लेकिन महिलाओं को उनका हक दें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा था, ‘मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से लाल किले की प्राचीर से तिरंगे के साये में खड़े होकर प्रार्थना कर रहा हूं, आग्रह कर रहा हूं कि आइए उन महिलाओं का सामर्थ्य के पुजारी बनिए, उन महिलाओं के सम्मान में आगे आइए और जल्द से जल्द हमारी माताओं और बहनों को विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिले, ये भारत की नीति गढ़कर अपना योगदान दें। यह समय की मांग है और मैं एक बार फिर भी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि आइए महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं के सम्मान शामिल होइए। आप इसका श्रेय ले सकते हैं, आप वाहवाही बटोर सकते हैं, लेकिन कृपया हमारी माताओं और बहनों को उनका हक जरूर दीजिए।’

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है। सोमवार को घोषित पदाधिकारियों की सूची साफ करती है कि पार्टी अपने संगठन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगातार मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!