September 3, 2026 10:49 am

हलषष्ठी पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 2 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हलषष्ठी (कमरछठ) के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हलषष्ठी का पर्व माताओं की श्रद्धा, संतान के प्रति उनके अटूट स्नेह और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध लोक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी के अवसर पर माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा एवं आस्था के साथ व्रत रखती हैं। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, ममता एवं संस्कारों की भावना को और मजबूत करता है।

श्री ओपी चौधरी ने कामना की कि भगवान श्री बलराम जी की कृपा से सभी माताओं और उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। प्रदेश की सभी संतानों का जीवन स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!