September 30, 2026 6:44 pm

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर : मंत्री सुश्री भूरिया उज्जैन शाही मस्जिद के आसपास अघोषित कर्फ्यू, 250 दुकानें 2 दिन से बंद एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत आपकी सुबह की चुस्की में घुल रहा जहर, चाय के बड़े ब्रांड्स पर मंडराया बड़ा संकट poison-dissolving-in-your-morning-sip-major-crisis-looms-over-big-tea-brands एशियन गेम्स के शूटिंग रेंज से आई देश के लिए एक और स्वर्णिम और ऐतिहासिक खबर another-golden-and-historic-piece-of-news-for-the-country-has-arrived-from-the-asian-games-shooting-range

हाई से 29% नीचे कर रहा ट्रेड, UBS ने ज्वेलरी स्टॉक के लिए दिया 57% अपसाइड का बड़ा टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने ज्वेलरी स्टॉक Kalyan Jewellers के लिए सुपर बुलिश रिपोर्ट जारी की है. यह शेयर अपने हाई से 29% नीचे 570 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. यूबीएस ने इसके लिए 57% अपसाइड का सबसे बड़ा टारगेट दिया है. पिछले कुछ समय में इस शेयर ने कमाल कर दिया है. बीते तीन महीनों में इसने 51% का दमदार रिटर्न दिया है.

यूबीएस ने Kalyan Jewellers के लिए BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और 900 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. 570 रुपए के शेयर प्राइस के मुकाबले यह 57% अधिक है. बता दें कि जनवरी 2025 में शेयर ने 795 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से यह 29% नीचे कारोबार कर रहा है.

  • Kalyan Jewellers
  • CMP- ₹570
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट- ₹900
  • पोटेंशियल रिटर्न- 57%

साल के निचले स्तर से 74% की सुपर रिकवरी

बता दें कि इस साल जून के महीने में इस शेयर ने 327 रुपए का लो बनाया थ. वहां से यह 74% रिकवर कर चुका है. बीते एक महीने में शेयर ने -7.5% का निगेटिव रिटर्न दिया है. तीन महीने में इसने 51%, छह महीने में 45% और इस साल अब तक 18% का रिटर्न दिया है. एक साल में इसने 27% का रिटर्न दिया है.

H2 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

UBS का मानना है कि हाई बेस के बावजूद Kalyan Jewellers की H2 ग्रोथ मजबूत रहने की संभावना है. कंपनी का नेटवर्क विस्तार और अलग-अलग बाजारों में मजबूत उपस्थिति ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है. ग्रोथ के लिए कंपनी ने FOCO यानी फ्रेंचाइजी मॉडल को अपनाया है. नतीजन तेजी से एक्सपैंशन को मदद मिल रही है.

सोने की कीमत का किस तरह होगा असर

सोने की कीमत में तेजी का 2 तरह का असर हो रहा है. पहला डिमांड कमजोर हो रही है जो निगेटिव है. दूसरा, जो खरीदारी कर रहे हैं उनका ऐवरेज टिकट साइज बढ़ रहा है. ऐसे माहौल में कंपनी का प्रोडक्ट मिक्स और स्थानीय बाजार के हिसाब से इन्वेंट्री महत्वपूर्ण होगी. ओवरऑ डिमांड ट्रेंड की बात करें तो यह स्टेबल नजर आ रहा है.

 

गोल्ड एक्सचेंज में तेजी आ सकती है

UBS ने ये भी कहा कि आने वाले समय में सोने की ऊंची कीमत के कारण गोल्ड एक्सचेंज में तेजी आ सकती है. इसमें ग्राहक पुराने सोने को एक्सचेंज कर नई ज्वेलरी खरीदने की ओर ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मार्जिन पर दबाव दिख सकता है. हालांकि, इसे मैनेज करने के लिए कंपनी बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, कैश फॉर गोल्ड और ऑपरेशनल लीवरेज पर फोकस कर रही है. इससे मार्जिन पर दबाव को सपोर्ट मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!