August 18, 2026 9:08 pm

₹10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

सहायक कृषि अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में दस रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को गिरफ्तार किया।

आरोप है कि हरिओम यादव निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार वर्तमान में सहायक कृषि अधिकारी विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार ने शिकायतकर्ता से दस हजार की उत्कोच धनराशि की मांग की थी। शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिओम यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!