October 17, 2026 1:00 pm

अंकिता भंडारी केस: सांसद अनिल बलूनी के साथ CBI पहुंचे माता-पिता, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड। 

पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय संगत जांच का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली में शुक्रवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी सांसद बलूनी के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। दोनों ने अधिकारियों को प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सीबीआई अफसरों ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं का परीक्षण कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

बता दें कि दो रोज पहले अंकिता के माता पिता ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में और अंकिता हत्याकांड में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समर्थन दिया था। अगले दिन तड़के इंडिया गेट पर ही डटे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया था। दोनों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी थी।

पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में लोक भवन कूच की कोशिश की थी। आगे बढ़ने से रोकने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से जोरदार भिड़ंत भी हुई थी। लोक भवन का गेट खोलने की कोशिश और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 30 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को अंकिता के माता-पिता के ही संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और उनकी मांग पर सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात कराई। अफसरों ने दोनों को मामले की निष्पक्ष और न्याय संगत जांच का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!