November 6, 2026 5:16 am

BREAKING NEWS

हर अधिकारी एक आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेकर बनाए विकास का आदर्श मॉडल : आयुक्त संदीप जी.आर. अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’ अमेरिकी संसद में इतिहास रचने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सईद और उनकी भारतीय मूल की पत्नी की दिलचस्प लव स्टोरी एमपी ट्रांसको ने सुठालिया में ऊर्जीकृत किए दो नए 132 केवी सर्किट : ऊर्जा मंत्री तोमर नेपाल-भूटान जाने वाले भारतीयों के लिए बदले आव्रजन नियम, अब यात्रा के दौरान पहचान पत्र रखना होगा जरूरी ब्रिटेन की रूह कंपा देने वाली वारदात: दोस्त की हत्या कर तीन साल तक फ्रीजर में छिपाए रखा शव, पालतू जानवरों के अवशेष भी मिले

अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’

 करनाल   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। 

गृह मंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम दर्ज हैं और इसी वजह से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। 

‘राहुल जी, घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो’

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 13 करोड़ वोट काटे जाने का आरोप लगा रही है. लेकिन वोटर लिस्ट से नाम हटने की वजह भी समझनी चाहिए. मंत्री अमित शाह ने कहा कि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी मौत हो चुकी है. कुछ लोग दूसरे राज्यों में जा चुके हैं. वहीं, कई लोगों के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे नामों को वोटर लिस्ट से हटाना जरूरी है. शाह ने दावा किया कि करीब तीन करोड़ ऐसे लोग हैं जो चुनाव आयोग के सामने नहीं आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए हैं और राहुल गांधी की पार्टी ने उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराए हैं। 

शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी, घुसपैठियों के लिए जितनी छातियां पीटनी हैं, पीट लो. लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखेगी. हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर ही रहेंगे. कांग्रेस हमेशा घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करती आ रही है. लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

संसद में चर्चा की चुनौती पर भी दिया जवाब
अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई चर्चा की चुनौती का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री को पत्र लिखें. सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है. वहां इस मुद्दे पर पूरी चर्चा कर ली जाएगी। 

शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद को चलने नहीं देते और सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि संसद ही बहस करने की सही जगह है। 

’10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं क्या?’
अमित शाह ने SIR को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या 10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं? शाह ने कहा कि वोटर लिस्ट में ऐसे नाम भी हैं, जहां बेटा अपने पिता से बड़ा है और 600 गज के एक मकान में 132 लोग रहते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने वोटर लिस्ट की जांच के दौरान अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई. शाह ने कहा कि चुनाव आयोग का काम फर्जी नामों को हटाकर वोटर लिस्ट को ठीक करना है. कांग्रेस के विरोध और शोर-शराबे से बीजेपी का यह संकल्प कमजोर नहीं पड़ेगा। 

आज खत्म हो रहा बीजेपी का अभियान
बीजेपी ने 22 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया था. आज 5 नवंबर को इसका आखिरी है. इस दौरान देश के अलग-अलग जिलों और पार्टी मुख्यालयों पर रैलियां और कार्यक्रम किए गए। 

करनाल में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया. शाह ने कहा कि देशभर में इस अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिला है. उन्होंने दावा किया कि हर जगह बड़ी संख्या में लोग जुटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन देखने को मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!