August 6, 2026 3:32 am

BREAKING NEWS

Weather: दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट आपसे ये उम्मीद नहीं…पूनावाला ने VIDEO शेयर कर क्यों कहा- PM मोदी से निराश हो चुका हूं? BJP से इस्‍तीफे के बाद किस लिए किया ‘तानाशाह’ का जिक्र Noida: खेलते-खेलते खुले पंप की होदी में गिरा 4 साल का गोलू, डूबने से मौत; परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप ‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी, इसकी लत भविष्‍य को तबाह करती है’, पीएम मोदी का Gen-Z से किया सीधा संवाद; की ये बड़ी अपील यूपी विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपने समधी पर लिया एक्‍शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर किया BSP से बाहर, जानिए क्यों? कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा

आपसे ये उम्मीद नहीं…पूनावाला ने VIDEO शेयर कर क्यों कहा- PM मोदी से निराश हो चुका हूं? BJP से इस्‍तीफे के बाद किस लिए किया ‘तानाशाह’ का जिक्र

Shehzad Poonawalla: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफे की खबरों के बीच शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं पर  व्यंग्यात्मक लहजे में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं। वह 12 सालों में तानाशाह नहीं बन पाए।

शहजाद पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाली देने वाले बच्चों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वह एक फेलियर हैं। उन्हें ठीक से तानाशाह बनना नहीं आ रहा है। 12 साल हो चुके हैं और वह तानाशाह बनने के बजाय देर रात एक वीडियो जारी करते हैं और जिन बच्चों ने उन्हें, संवैधानिक पदों और उनकी मां को गाली दी है, उनके लिए कहते हैं कि शरारती बच्चे हैं माफ कर दीजिए। समाज, पुलिस और सभी से उन्हें माफ करने को कहते हैं।’

‘क्या मोदी जी आप तानाशाह नहीं बन पा रहे?’

वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे एक-एक कर विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘दूसरी ओर राहुल गांधी, जो इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के वंशज हैं, असली तानाशाह क्या होता है, इमरजेंसी क्या होती है, उनसे सीखिए मोदी जी। केरल में तीन इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल गांधी का अपमान किया तो केस हो गए। पांच हजार लोगों पर केस हुआ है। कर्नाटक में पोस्टर दिखाने पर केस हो गया। रैप आर्टिस्ट पर केस हुआ। उनका इतिहास देखिए, इमरजेंसी इंदिरा गांधी ने लगाई। जब साधु संत आंदोलन करने निकले तो इंदिरा गांधी ने गोलियों से भूना। स्टूडेंट्स आंदोलन में हजारों को जेल भेज दिया गया। अन्ना आंदोलन के समय लोगों को जेल में डाला गया। अन्ना को भी जेल में डाला गया। इंस्टाग्राम पोस्ट पर असली तानाशाह की तरह राहुल केस दर्ज करवा रहे हैं। क्या मोदी जी, 12 साल हो गए, आप तानाशाह नहीं बन पा रहे? लेफ्ट लिबरल्स की सारी उम्मीदों पर आपने पानी फेर दिया है। आप फेल हो चुके हैं।’ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

पूनावाला का कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर

बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 2008 में कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पुणे में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मीडिया सेल की रिसर्च टीम के सदस्य के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव के तौर पर काम किया। 

साल 2017 में उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्होंने कांग्रेस के अंदर होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को सभी के सामने चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव में धांधली की गई थी। उन्होंने पारदर्शी और योग्यता-आधारित चुनाव की मांग की और पूछा कि क्या राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी के एक आम सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इस सार्वजनिक बगावत के कारण कांग्रेस के भीतर वे अलग-थलग पड़ गए और आखिरकार उन्होंने पार्टी छोड़ दी। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!