June 22, 2026 12:57 pm

कपूर फैमिली प्री-वेडिंग | अंशुला और रोहन ठक्कर

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अंशुला जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले के कार्यक्रमों की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ।

शनाया कपूर ने इस पारिवारिक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें पूरा परिवार पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहा है। पिछले साल जुलाई में अंशुला और रोहन की सगाई हुई थी।

संजय कपूर के परिवार के साथ अंशुला कपूर।

संजय कपूर के परिवार के साथ अंशुला कपूर।

प्री-वेडिंग फंक्शन में अर्जुन-जान्हवी कपूर और उनके सभी भाई-बहन शामिल हुए।

प्री-वेडिंग फंक्शन में अर्जुन-जान्हवी कपूर और उनके सभी भाई-बहन शामिल हुए।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपूर परिवार तस्वीरों में शनाया अपने पिता संजय कपूर, मां महीप कपूर और भाई जहान कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ इस कार्यक्रम में अंशुला के भाई अर्जुन कपूर, बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी शामिल हुईं। सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में मुस्कुराते और पोज देते नजर आ रहे हैं. शनाया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हम आपसे प्यार करते हैं अंशुला और रोहन।'

शुरुआत माता की चौकी से हुई अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन सांस्कृतिक तरीके से शुरू हुआ। दोनों ने माता की चौकी का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जोड़े को प्रार्थना करते देखा जा सकता है. पूजा संपन्न होने के बाद, परिवार के सदस्यों ने संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम मनाया।

रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में प्रपोज किया अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्रेम कहानी 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई। अपनी सगाई की जानकारी साझा करते हुए, अंशुला ने बताया कि उनकी पहली बातचीत मंगलवार को 1:15 बजे शुरू हुई, जो घंटों तक चली। ठीक तीन साल बाद, रोहन ने उसी समय, ठीक 1:15 बजे, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में, महल के सामने, अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया।

अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर।

अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर।

अंशुला बोनी कपूर की बेटी हैं अंशुला कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। वह अभिनेता अर्जुन कपूर की जैविक छोटी बहन हैं। बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी अंशुला के काफी करीब हैं। चारों भाई-बहनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!