September 19, 2026 5:29 am

BREAKING NEWS

Calcium Depleting Foods: हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती हैं ये 5 चीजें! शरीर से सारा कैल्शियम सोख लेते हैं ये अनहेल्दी फूड्स, आज ही डाइट से करें बाहर Tier 2 Cities Real Estate Boom: मेट्रो से घर की दूरी अब तय कर रही प्रॉपर्टी के दाम! लखनऊ-नागपुर समेत 11 टियर-2 शहरों ने दिया 63% बंपर रिटर्न, टॉप 8 महानगर पिछड़े Bride Leaves Husband for Lover: ‘प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, उसी के साथ जिऊंगी…’, शादी के महज 14 दिन बाद ससुराल छोड़ मायके पहुंची दुल्हन, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है पवित्र ‘अनंत सूत्र’? जानिए इसका पौराणिक महत्व Drinking Water TDS Level: 50, 150 या 300? पीने के पानी का TDS कितना होना चाहिए? जान लें अपनी सेहत के लिए सही पैमाना और RO का गलत इस्तेमाल 8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! CGHS को लेकर जारी हुआ नया OM, खत्म हुई 5 KM की पाबंदी

कल बुलन्दशहर में स्वर्गीय विधायक श्री अनिल शर्मा के घर एवं हापुड़ स्वर्गीय श्रीमती लज्जा रानी गर्ग के घर जाएंगे श्री मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को जनपद बुलन्दशहर एवं हापुड़ का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  उप मुख्यमंत्री दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11:35 बजे जनपद बुलन्दशहर पहुंचेंगे। यहां वे 705, आर.के. पुरम, भूर, निकट सम्राट होटल, बुलन्दशहर स्थित स्वर्गीय विधायक श्री अनिल शर्मा जी के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

तदोपरान्त  उप मुख्यमंत्री  निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, बुलन्दशहर में पार्टी पदाधिकारियों, मा० जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री  जनपद हापुड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:55 बजे किशनगंज, गांधी रोड, पिलखुवा, हापुड़ स्थित स्वर्गीय श्रीमती लज्जा रानी गर्ग जी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा, के आवास पर जाएंगे तथा शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री  जनपद हापुड़ में विभिन्न विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्यान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान  उप मुख्यमंत्री  द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!