August 6, 2026 5:16 am

BREAKING NEWS

Delhi Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह डोली धरती, भूकंप के झटकों से खुली नींद; कितनी रही तीव्रता? Weather: दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट आपसे ये उम्मीद नहीं…पूनावाला ने VIDEO शेयर कर क्यों कहा- PM मोदी से निराश हो चुका हूं? BJP से इस्‍तीफे के बाद किस लिए किया ‘तानाशाह’ का जिक्र Noida: खेलते-खेलते खुले पंप की होदी में गिरा 4 साल का गोलू, डूबने से मौत; परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप ‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी, इसकी लत भविष्‍य को तबाह करती है’, पीएम मोदी का Gen-Z से किया सीधा संवाद; की ये बड़ी अपील यूपी विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपने समधी पर लिया एक्‍शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर किया BSP से बाहर, जानिए क्यों?

‘कांग्रेस, सपा और भाकपा सब हैं भगवान राम विरोधी, राम मंदिर का विरोध किया, देश से माफी मांगें…’, किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर बोला हमला

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (CPI) और समाजवादी पार्टी (SP) पर “भगवान राम विरोधी” रुख अपनाने पर जमकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने हमेशा भगवान राम के अस्तित्व का विरोध किया है और राम मंदिर के निर्माण का भी विरोध किया है। लोकसभा में बोलते हुए, रिजिजू ने अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन की आलोचना की।

रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस, CPI और SP भगवान राम के विरोधी हैं। उन्होंने हमेशा भगवान राम के खिलाफ रुख अपनाया है। उन्होंने हमेशा भगवान राम के अस्तित्व का विरोध किया है।” आगे उन्होंने आगे कहा, “जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उन्होंने इसके विरोध में काली पट्टी बांधी थी। लेकिन संसद परिसर के अंदर उन्होंने जो ड्रामा किया है, उससे हमें बहुत दुख हुआ है।”

विपक्षी दल देश से माफी मांगे-किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें देश से और भगवान राम के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “देश चाहता हूं कि कांग्रेस, SP और CPI देश से माफी मांगें और भगवान राम के अपमान के लिए भी माफी मांगें।” दरअसल, ये बयान तब आया जब विपक्ष लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विरोध करता रहा, जिसके कारण कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

केंद्र सरकार विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में

समाचार एजेंसी ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि आज इससे पहले संसद परिसर में सरकार और विपक्षी नेताओं के बीच बैठक हुई, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के साथ परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) पर चर्चा की गई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने परिसीमन विधेयक पर विपक्षी दलों को चर्चा के लिए तैयार कर लिया है।

अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सहित विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर गांधी प्रतिमा से संसद के मकर द्वार तक मार्च किया। उन्होंने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘पुलिस कार्रवाई’, अयोध्या राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!