September 28, 2026 10:40 am

BREAKING NEWS

यमन में फिर भड़की जंग की आग! ताइज के बाजार पर भीषण हवाई हमले में 7 की मौत, 40 घायल; हूतियों ने लगाए गंभीर आरोप USB Type-A vs Type-C: जानिए दोनों में बड़ा अंतर, फास्ट चार्जिंग और बैटरी हेल्थ के लिए कौन सा पोर्ट है असली चैंपियन? SSC CGL Tier 1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ssc.gov.in से ऐसे करें तुरंत डाउनलोड ब्रिटेन में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, अमेरिकी दूतावास ने जारी किया हाई-लेवल सुरक्षा अलर्ट 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंकिंग के बड़े नियम, ATM से कैश निकासी से लेकर बैंक FD के ब्याज पर सीधा असर; जानिए क्या होगा बदलाव? केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से पीडि़त महिलाओं को काउंसलिंग के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री को सेंटर में दर्ज होने वाले प्रकरणों और महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर सुरक्षा, आवास, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने सेंटर में संचालित विभिन्न सुविधाओं का भी अवलोकन किया। इनमें परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता तथा अस्थायी आश्रय की व्यवस्था शामिल है। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र की सराहना की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अशोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय साहू सहित वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!