August 6, 2026 3:16 am

BREAKING NEWS

आपसे ये उम्मीद नहीं…पूनावाला ने VIDEO शेयर कर क्यों कहा- PM मोदी से निराश हो चुका हूं? BJP से इस्‍तीफे के बाद किस लिए किया ‘तानाशाह’ का जिक्र Noida: खेलते-खेलते खुले पंप की होदी में गिरा 4 साल का गोलू, डूबने से मौत; परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप ‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी, इसकी लत भविष्‍य को तबाह करती है’, पीएम मोदी का Gen-Z से किया सीधा संवाद; की ये बड़ी अपील यूपी विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपने समधी पर लिया एक्‍शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर किया BSP से बाहर, जानिए क्यों? कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा PM मोदी का VIDEO हटाने की जुर्रत कर Meta ने कर दी भारी भूल, मार्क जुकरबर्ग से सीनियर अफसर तक को मोदी सरकार ने कैसे किया घुटने टेकने पर मजबूर?

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, रेत-चूना पत्थर परिवहन में तीन वाहन जब्त

रायपुर, 23 मई 2026 रायगढ़ जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश और खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान कारीछापर निवासी विजय पटेल का एक वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं रानीगुड़ा रेत खदान क्षेत्र में अवैध उत्खनन में लगी देवरी पंचायत निवासी रोशन साहू की चैन माउंटेन मशीन भी जब्त की गई। इसी तरह खरसिया मार्ग स्थित जगदंबा शोरूम के पास चंद्रपुर निवासी टाइगर अग्रवाल का वाहन बिना वैध रॉयल्टी पर्ची के चूना पत्थर का परिवहन करते पाया गया। खनिज विभाग ने बताया कि सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन में लगे थे।
सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक और चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!