October 25, 2026 7:40 am

BREAKING NEWS

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली

ग्रामोदय विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

चित्रकूट  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नए  कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने आज ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और विश्वविद्यालय के आर्थिक,अकादमिक ,प्रशासनिक, तकनीकी विकास के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय दायित्व और कार्यों को प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि प्रो. आलोक चौबे को महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल ने विगत 14 नवंबर 2025 को ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया था। प्रो. आलोक चौबे ने  29 नवंबर 2025 को कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण कर विश्वविद्यालय का कार्य प्रारंभ कर दिया है । कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज पहली मासिक बैठक थी। कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी ने बैठक का संचालन किया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने विश्वविद्यालय में संचालित विविध पाठ्यक्रमों, प्रवेशित छात्रों की संख्या और संसाधनों की समीक्षा की। विगत माह सम्पन्न वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पूर्व में संपन्न परीक्षाओ के परीक्षा परिणाम की स्थिति एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर बातचीत हुई। अकादमिक कलेंडर और ऑन लाइन पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने के प्रभावी तरीके पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अकादमिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!