
ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर इलाके में एक युवती से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। एक युवक ने बीच सड़क पर महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया और उसकी टी-शर्ट फाड़ दी, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। घटना 12 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो गया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
युवती ट्रॉली बैग लेकर होटल से निकली थी
जानकारी के मुताबिक घटना 12 जुलाई 2026 की शाम की बताई जा रही है. वीडियो में युवती कैलाश विहार स्थित एक होटल से ट्रॉली बैग और हैंडबैग लेकर निकलती दिख रही है.
उसके पीछे होटल से तीन-चार युवक निकलते हैं। इनमें से एक युवक उसका हाथ पकड़ लेता है और जबरदस्ती उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले जाता है. इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक बहस होती है.
देखिए युवती से छेड़छाड़ की तस्वीरें

युवती ट्रॉली बैग लेकर होटल से निकली थी

इस दौरान कुछ अन्य युवक भी वहां नजर आये

एक युवक महिला से अभद्रता करने लगा। उसने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया. उसकी टी-शर्ट फाड़ दी

युवती ने अपने कपड़े ठीक किये। इस दौरान बहस होती रही

घटना के 15 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया
आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे
संघर्ष के दौरान युवती अपना संतुलन खो बैठती है और सड़क पर गिर जाती है. इसके बाद भी युवक उसका हाथ पकड़ लेता है और जबरदस्ती उसकी टी-शर्ट खींच देता है. कपड़े फटने के बाद युवती किसी तरह संभलती है और अपने कपड़े ठीक करती है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं.
पुलिस ने कहा- कोई शिकायत नहीं मिली
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रवींद्र कुमार के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. इसमें एक युवक और युवती के बीच झगड़ा और खींचतान दिखाई गई है। वीडियो 12 जुलाई का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं आई है.









