August 9, 2026 6:35 pm

चरने के लिए तालाब के पास छोड़ीं 4 भैंसें, रहस्यमयी तरीके से हो गईं गायब… MP का गजब मामला

 

चरने के लिए तालाब के पास छोड़ीं 4 भैंसें, रहस्यमयी तरीके से हो गईं गायब... MP का गजब मामला

पुलिस ढूंढ रही भैंसों को.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश को यूं ही ‘अजब-गजब एमपी’ नहीं कहा जाता. अक्सर आपने घर, दुकान, तिजोरी या वाहनों की चोरी की खबरें सुनी होंगी, लेकिन जबलपुर जिले से चोरी का एक अनूठा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां किसी मकान का ताला नहीं टूटा, बल्कि तालाब के पास चरने गईं 4 भैंसें रहस्यमयी तरीके से चोरी हो गईं. पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर सिहोरा पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात चोरों और चारों भैंसों की तलाश शुरू कर दी है.

मामला सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहला का है. गांव के 57 वर्षीय श्यामलाल पटेल ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी दो भैंसों को तालाखेड़ा तालाब के पास चरने के लिए छोड़कर आए थे. उसी स्थान पर गांव के ही बृजेश पटेल और आदर्श पटेल ने भी अपनी-अपनी एक-एक भैंस चरने के लिए छोड़ी थी.

तालाब के पास कुल चार भैंसें चर रही थीं. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जब शाम तक चारों भैंसें अपने-अपने घर वापस नहीं लौटीं, तो पशुपालकों के हाथ-पांव फूल गए. इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेतों, रास्तों और जंगलों में काफी खोजबीन की, लेकिन भैंसों का कोई सुराग नहीं मिला.

80 हजार रुपये बताई जा रही कीमत, BNS के तहत मामला दर्ज

काफी तलाश के बाद जब मवेशी नहीं मिले, तो पशुपालकों को आशंका हुई कि कोई अज्ञात चोर उन्हें हांक कर ले गया है. इसके बाद श्यामलाल पटेल सिहोरा थाने पहुंचे और मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत में गायब हुई चारों भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है.

 

पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिहोरा थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है. पुलिस के सामने अब दो मुख्य चुनौतियां हैं. पहला, चोरी हुईं चारों भैंसों का पता लगाना और दूसरा, इस अनोखी चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर तक पहुंचना. पुलिस की एक टीम आसपास के इलाकों और स्थानीय मवेशी व्यापारियों से पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!