
सलमान खान शनिवार को मुंबई में आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल में निर्देशक डेविड धवन और वरुण धवन के साथ शामिल हुए। PVR INOX के इस इवेंट में सलमान खान ने वरुण धवन को उनकी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में उनके आइकॉनिक गाने 'चुनरी चुनरी' को रीक्रिएट करने के लिए मजाक में चिढ़ाया। सलमान की इस बात पर वरुण शरमाने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं.


सलमान ने कहा- उन्होंने मेरा एक और गाना ले लिया इवेंट के दौरान माहौल तब और भी मजेदार हो गया जब सलमान खान ने वहां मौजूद लोगों के सामने वरुण धवन का मजाक उड़ाया. सलमान ने वरुण की ओर इशारा करते हुए कहा, ''उन्होंने मेरा एक और गाना ले लिया.'' ये सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे. उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, 'भाई, रहने दो।'

इवेंट में सलमान ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आए पीवीआर आईनॉक्स ने निर्देशक डेविड धवन की सिनेमाई यात्रा के सम्मान में इस विशेष फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। सलमान खान इवेंट में ब्लैक टी-शर्ट, लेदर जैकेट और डेनिम जींस पहनकर पहुंचे। उनके लुक ने प्रशंसकों को 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत की याद दिला दी।
इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें डेविड धवन और वरुण धवन खुद सलमान को कार्यक्रम स्थल के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। तीनों ने मीडिया कैमरों के लिए पोज भी दिए.

यह गाना 1999 में आई फिल्म 'बीवी नंबर 1' का है। सलमान खान का यह तंज उनकी 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गाने 'चुनरी चुनरी' को लेकर था। यह गाना मूल रूप से सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। रिलीज होने के सालों बाद भी यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इस गाने को वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए रीक्रिएट किया गया है. नए वर्जन में वरुण धवन पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे.

वरुण पहले भी सलमान के गानों का रीमेक बना चुके हैं यह पहली बार नहीं है जब वरुण धवन ने सलमान खान का कोई पुराना पॉपुलर गाना अपनी फिल्म में शामिल किया है. इससे पहले वह सलमान की फिल्म 'जुड़वा' के दो गानों 'चलती है क्या 9 से 12' और 'ऊंची है बिल्डिंग' के रीमेक वर्जन पर परफॉर्म कर चुके हैं। इन गानों का इस्तेमाल 2017 की फिल्म 'जुड़वा 2' में किया गया था, जिसका निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था।









