छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

रायपुर. 20 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, परिवार न्यायालय, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालयों एवं सेंट्रल प्रोसेस अनुभाग, अभिलेखागार, सर्वर, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, मालखाना, लेखा अनुभाग, ग्रंथालय, डिजिटलीकरण एवं स्कैनिंग केंद्र, पीड़िता विश्राम कक्ष, किलकारी कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने सभी न्यायालयों की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के बाद जिला न्यायालय कांकेर के कॉन्फ्रेंस हॉल में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से चर्चा की और न्यायालयीन कर्मचारियों से भेंट की। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के जिला सत्र न्यायालय पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक एवं परिवार न्यायालय के न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद सहित सभी न्यायाधीशों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा के जिला एवं सत्र न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर श्री संजीव कुमार टामक, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश पखांजूर श्री विजय मिंज एवं प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर श्री दीपक गुप्ता, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर श्रीमती विभा पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु, सिविल जज सीनियर डिवीजन पखांजूर श्रीमती अंकिता तिग्गा, सिविल जज जूनियर डिवीजन पखांजूर श्री धु्रवराज ग्वाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री निखिल साहू, सुश्री आयुषी शुक्ला, श्री हिमांशु चंद्राकर, श्री मयंक धु्रव और एसपी श्री निखिल राखेचा सहित जिला न्यायालय कांकेर के सभी स्टॉफ मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!