BREAKING NEWS

मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठा लिया भोपाल के बड़ा तालाब में डूबा युवक रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…… जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर…. लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास….. भोपाल हिट एंड रन: पार्टी के बाद पुलिसकर्मी का बेटा नशे में, 6 घायल

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी, अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न….

रायपुर: अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (एआईईएससीबी) की 48 वीं वार्षिक साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज को अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई। 23 और 24 मई को रायपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में देश भर की विद्युत कंपनियों एवं विद्युत मंडलों के इस वर्ष के खेल कैलेंडर तथा वित्तीय लेखा – जोखा का अनुमोदन किया गया ।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार कटियार ने बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने वाले विद्युत कर्मियों के बीच एक सकारात्मक वातावरण निर्माण में खेल स्पर्धाओं का बड़ा महत्व है और ऐसे में सभी पॉवर कंपनियों को जिम्मेदारी पूर्वक राष्ट्रीय स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने एआईईएससीबी के पदाधिकारियों को बीते वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर पॉवर सेक्टर कर्मियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए बधाई दी।

ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री के एस मनोठिया ने बताया कि एजीएम के दौरान वित्त वर्ष 2025 -26 का लेखा – जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिससे आगामी वर्ष में अखिल भारतीय विद्युत खेल स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके। श्री मनोठिया ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि बीते वर्ष में जिन खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धा नहीं हो सकी हैं उन मेजबानों द्वारा प्राथमिकता से ये स्पर्धाएं आयोजित की जाए। खेलों के आयोजन से खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ता है और रचनात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न

48 वीं एजीएम के दौरान पॉवर कंपनियों में विभिन्न स्तर पर भर्तियों में खेल कोटे में वृद्धि संबंधी विषय पर भी चर्चा की गई । वर्ष 2026-27 के लिए अखिल भारतीय खेल स्पर्धाओं की मेजबानी का अवसर विभिन्न पावर कंपनियों एवं विद्युत मंडलों को दिया जाना प्रस्तावित किया गया। इसमें क्रिकेट और टेबल टेनिस की मेजबानी छत्तीसगढ़ को, एथलेटिक्स, बॉल बैडमिंटन, कैरम और बास्केटबॉल की मेजबानी आंध्र प्रदेश, शतरंज की असम, कबड्डी की तेलंगाना, पॉवर लिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग की कर्नाटक, लॉन टेनिस और बैडमिंटन की केरलम, फुटबॉल की उत्तर प्रदेश , महिला खेल एवं बास्केटबॉल की तमिलनाडु, ब्रिज की पुडुचेरी तथा हॉकी एवं वॉलीबॉल की मेजबानी पश्चिम बंगाल को दिया जाना प्रस्तावित है।

छत्तीसगढ़ केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव तथा एआईईएससीबी के सलाहकार श्री महेंद्र सिंह चौहान ने एजीएम आयोजित करने का अवसर छत्तीसगढ़ को लगातार दूसरे वर्ष दिये जाने पर बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बोर्ड की अध्यक्षता पहली बार छत्तीसगढ़ को सौंपी गई और श्री के एस मनोठिया की अध्यक्षता में क्रीड़ा स्पर्धाएं सपन्न हुईं। एआईईएससीबी के एजीएम के दौरान महासचिव श्री के आर शिवकुमार , पूर्व अध्यक्ष सुरेश कैमल, कोषाध्यक्ष श्री इमरान उल हक समेत बोर्ड के अन्य पदाधिकारी एवम छत्तीसगढ़ केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!