October 25, 2026 5:27 am

BREAKING NEWS

प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित

जन शिक्षण संस्थान द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर जेएसएस ने घातक बीमारी से बचने के बताए उपाय

चित्रकूट कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित तथा दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट द्वारा विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कपसेठी में किया गया।

इस मौके पर जेएसएस के परियोजना समन्वयक बनारसी लाल पांडेय ने संस्थान द्वारा शासन की मंशानुरूप स्वरोजगार वर्धन हेतु संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं उन्हें सीखकर स्वावलम्बी बनने हेतु प्रेरित किया, स्वस्थ रहने हेतु आहार विहार के साथ ऋतुचर्या व दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। 

श्री पांडेय ने कहा कि एड्स एक गम्भीर जानलेवा बीमारी है। समाज को जागरूक करने की दृष्टि से 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बीमारी के कीटाणुओं से शरीर की रोग प्रतिरिधक क्षमता नष्ट हो जाती है जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता धीरे धीरे नष्ट हो जाती है। उन्होंने इसके लक्षणों पे प्रकाश डालते हुए बताया कि गले मे खरास, लम्बे समय तक खाँसी, बार बार साँस फूलना, तेजी से वजन घटना, मांसपेशियों में दर्द आदि इसके पहचान के प्रारंभिक लक्षण हैं। 

इस अवसर पर अनुदेशक मीना देवी ने इसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संक्रमित रक्त के चढ़ाने से, असुरक्षित यौन संबंधों से यह बीमारी फैलती है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए हम अपने साथी के प्रति वफादार रहें, संक्रमित सुई का इस्तेमाल न करें, रक्त परीक्षण करवाकर ही चढाये। हम सभी को सद्चरित्र होना चाहिए एवं अपने सामाजिक व नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी ही बचाव है हमारा जीवन बहुमूल्य है इससे बचाव के लिए हमें अपने समाज को जागरूक करते रहना चाहिए। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के कार्यकर्ता गणेश प्रसाद सहित आधा सैकड़ा लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!