जान्हवी कपूर पेड्डी विवाद: एक्ट्रेस नहीं, मेकर्स हैं जिम्मेदार!

फिल्म 'पेड्डी' में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब जान्हवी की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा और साउथ एक्ट्रेस डिंपल हयाती उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने दावा किया कि जान्हवी ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने का अनुरोध किया था, जिसे निर्देशक ने नजरअंदाज कर दिया।

इस बीच डिंपल हयाती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्मों में महिलाओं के खराब चित्रण के लिए अभिनेत्रियों को नहीं, बल्कि फिल्म निर्माताओं और सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार की कहानी से ज्यादा उनकी शारीरिक बनावट पर फोकस किया गया है।

दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार की कहानी से ज्यादा उनकी शारीरिक बनावट पर फोकस किया गया है।

मेकअप आर्टिस्ट ने कहा- डायरेक्टर ने लांघी शालीनता की रेखा जान्हवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि जान्हवी कपूर ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन चरण के दौरान कुछ दृश्यों को शामिल करने पर सीधे सवाल उठाया। सवलीन के मुताबिक, जान्हवी ने शूटिंग के दौरान ही कुछ खास कैमरा एंगल को लेकर अपनी प्रोफेशनल सीमाएं तय कर ली थीं, लेकिन फिल्म के फाइनल एडिट में उन सीन्स को नहीं हटाया गया।

मेकअप आर्टिस्ट ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए अभिनेत्री की सहमति और उनकी निर्धारित सीमाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

डिंपल हयाती ने मेकर्स और सिस्टम पर उठाए सवाल तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस डिंपल हयाथी ने भी इस विवाद पर बात की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह अच्छी बात है कि आज इस बात पर खुली चर्चा हो रही है कि अभिनेत्रियों के किरदार कैसे लिखे जाते हैं. डिंपल ने कहा कि कोई फिल्म रिलीज होने के बाद लोग तुरंत अभिनेत्री को दोष देना शुरू कर देते हैं, भले ही उन्हें वही करना पड़ता है जो उन्हें ऑफर किया जाता है। असली गलती निर्माताओं और सिस्टम की है, जो सोचते हैं कि फिल्मों में केवल नग्नता बिकती है।

अभिनेत्रियों को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए डिंपल हयाती ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हमें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का मौका नहीं मिलता और हम एक खास छवि तक ही सीमित रह जाते हैं. इसके विपरीत नायक-केंद्रित फिल्मों में पुरुषों को पूरी आजादी मिलती है।

तेलुगू एक्ट्रेस डिंपल हयाती.

तेलुगू एक्ट्रेस डिंपल हयाती.

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण किसी एक व्यक्ति के फैसले पर निर्भर नहीं करता, बल्कि हम सब मिलकर यह मांग कर सकते हैं कि सेट पर अभिनेत्रियों को बेहतर अनुभव और अच्छी फिल्में मिलनी चाहिए. अगर किसी महिला किरदार को कमजोर तरीके से लिखा गया है तो इसकी जिम्मेदारी लेखन और फिल्म निर्माता के फैसलों की होती है, न कि किरदार निभाने वाली महिला की.

क्या है फिल्म 'पेड्डी' का पूरा विवाद? यह विवाद तब शुरू हुआ जब राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' रिलीज हुई। दर्शकों ने फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार 'अचियाम्मा' के चित्रण पर नाराजगी व्यक्त की। लोगों का आरोप है कि फिल्म की कहानी से ज्यादा ध्यान जान्हवी के शारीरिक रूप को दिखाने पर दिया गया।

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना का पोस्ट.

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना का पोस्ट.

इससे पहले जान्हवी के फैन क्लब ने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिसमें जान्हवी ने कैमरा एंगल पर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर निर्देशक बुची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगी और आपत्तिजनक दृश्यों को बदलने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!