डीएसपी और कर्मचारियों की कार्रवाई के बीच लोकायुक्त एसपी का तबादला

दैनिक भास्कर डिजिटल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद तीन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटा दिया गया है। कार्रवाई में भोपाल, सागर और रीवा संभाग में पदस्थ लोकायुक्त एसपी शामिल हैं। इससे पहले दो डीएसपी और तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है. लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख ने आदेश जारी किये.

आदेश के मुताबिक एसपी दुर्गेश कुमार राठौड़ को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग से सागर संभाग भेजा गया है। लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा का सागर संभाग से रीवा संभाग स्थानांतरण किया गया है। वहीं रीवा संभाग में पदस्थ सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग का प्रभार सौंपा गया है

स्टिंग के बाद 3 कर्मचारी सस्पेंड

स्टिंग ऑपरेशन के बाद गुरुवार को लोकायुक्त डीजी ने डीएसपी रैंक के अधिकारियों और निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जिनमें प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर और आरक्षक गौरव साहू शामिल हैं।

साथ ही हेड कांस्टेबल बृजबिहारी पांडे को निलंबित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है. संविदा वाहन चालक अमित विश्वकर्मा के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

2 डीएसपी को निलंबित करने के लिए डीजीपी को पत्र भेजा गया है

4 जून को प्रकाशित स्टिंग ऑपरेशन के दूसरे भाग में डीएसपी स्तर के अधिकारियों की कथित संलिप्तता का खुलासा हुआ।

खुलासे के बाद डीएसपी बीएम द्विवेदी और डीएसपी मंजू सिंह को लोकायुक्त संगठन से हटाकर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में अटैच कर दिया गया है. दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है. इस संबंध में डीजी योगेश देशमुख ने डीजीपी कैलाश मकवाना को पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!