October 24, 2026 11:09 pm

BREAKING NEWS

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’ रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं। भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश धनतेरस 2026 कब है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त भारत-नेपाल बस सेवा: उत्तराखंड परिवहन निगम सहित दोनों देशों के 6 ऑपरेटरों को परमिट जारी

डॉ बी के जैन ने एम्स रायपुर के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

एम्स द्वारा संचालित सेवाओं का किया अवलोकन

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक एवं ट्रस्टी पद्मश्री अलंकृत डॉ.बी. के. जैन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण  किया इसके  उपरान्त आज प्रथम बार एम्स परिसर पहुंचकर संस्थान द्वारा संचालित सेवाओं का अवलोकन किया । इस अवसर पर एम्स रायपुर के निदेशक ले.जनरल अशोक जिंदल, शाषी परिषद के सदस्यों, चिकित्सकीय एवं अचिकित्सकीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया एवं एम्स रायपुर  द्वारा किए जा रहे विभिन्न चिकित्सकीय सेवाकार्यों से अवगत कराया । उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उन्हें एम्स रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । अपने प्रथम प्रवास में  डॉ. जैन ने “पेशेंट फर्स्ट” रोगियों को प्राथमिकता के अपने संकल्प को दोहराया एवं एम्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की  व्यापक समीक्षा कर प्रसन्नता प्रकट की । उनकी दूर दृष्टि, विनम्र नेतृत्व और सेवा निष्ठा से संस्थान स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!