दिल्ली होटल में आग: शेफ गिरफ्तार

नई दिल्लीकुछ सेकंड पहले

दिल्ली के मालवीय नगर में जिस फ्लोरिश स्टे होटल में हाल ही में भीषण आग लगी थी, उसके शेफ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव नेगी के रूप में की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने का कारण रसोइया की लापरवाही हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेगी ने खुद कहा था कि ग्राउंड फ्लोर पर रेस्तरां की रसोई में एक इलेक्ट्रिक स्टोव था। इसमें विस्फोट के बाद आग लग गई, जो पूरे होटल में फैल गई।

मालवीय नगर में आग लगने की घटना 3 जून को सुबह करीब 8:30 बजे लगी और तेजी से पांच मंजिला संकरी इमारत में फैल गई। इस घटना में 13 विदेशियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।

केशव नेगी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया था.

केशव नेगी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया था.

होटल के मालिक को पहले गिरफ्तार किया गया था

इससे पहले, पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को भी गैर इरादतन हत्या सहित कई आरोपों में बुक करते हुए गिरफ्तार किया था।

बजाज ने 2025 में 15 दिन तिहाड़ जेल में भी बिताए थे, क्योंकि उन पर दो बांग्लादेशी महिलाओं के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए पैसे लेने का आरोप था और उस मामले में पहाड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस का कहना है कि दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' पॉलिसी के तहत होटल को केवल 6 कमरे रखने की अनुमति थी, लेकिन वहां 25 कमरे चल रहे थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी बने थे।

दिल्ली पुलिस ने 3 जून की रात होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया.

दिल्ली पुलिस ने 3 जून की रात होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया.

सबसे पहले होटल स्टाफ भागा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के बाद सबसे पहले होटल स्टाफ भाग गया, जबकि वहां ठहरे लोग धुएं और आग की लपटों में फंस गए। रसोई में बिजली का चूल्हा चालू करते ही फट गया, जिससे आग लग गई।

केशव ने खुद कहा कि उसने होटल का मुख्य बिजली स्विच बंद कर दिया और घने धुएं के बीच अपनी जान बचाने के लिए होटल से भाग गया।

पुलिस जांच में पता चला कि जब नेगी ने बिजली बंद की तो होटल के इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए। नेगी की लापरवाही के कारण कई लोग होटल से बाहर नहीं निकल पाए.

होटल अकाउंटेंट की तलाश में पुलिस टीम बिहार गई

पुलिस ने होटल मालिक बजाज के लंबे समय से सहयोगी और अकाउंटेंट जय मिश्रा की भी तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल से जुड़े कई दस्तावेजों में मिश्रा का नाम सामने आया है.

यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि होटल चलाने में उसकी कोई बड़ी भूमिका थी या नहीं. मिश्रा का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और एक टीम बिहार भेजी गई है, जहां वह रहता है।

होटल मालिक ने पूछताछ में कहा, 'दिल्ली में कुछ भी करने की इजाजत है'

हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को गुरुवार को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. जब बजाज से पूछा गया कि वह 6 कमरों के लाइसेंस के साथ 25 कमरों का संचालन कैसे कर रहे थे और उनके पास फायर एनओसी भी नहीं थी।

उन्होंने कहा, ''दिल्ली में कुछ भी करने की इजाजत है.'' पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह होटल तीन पार्टनर चला रहे थे. दिल्ली भर में उनके कई होटल और गेस्टहाउस हैं। पर्यटन विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर था.

पूछताछ के दौरान बजाज ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक, जब आग लगी तो बजाज अपनी कार में जलती हुई इमारत के पास से गुजर रहे थे। आरोपी ने बताया कि वह डर के कारण भाग गया था। उसने किसी की मदद नहीं की और सारा दिन शहर में घूमता रहा।

दिल्ली में 6 साल में आग हादसों में 543 लोगों की मौत

मालवीय नगर होटल हादसे के बाद दिल्ली में अग्नि सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं. इस बीच, सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि पिछले 6 वर्षों में शहर में आग से संबंधित घटनाओं में 543 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा 2019 से मार्च 2026 के बीच आग से जुड़ी घटनाओं का है.

2026 के पहले 6 महीनों में ही आग की घटनाओं में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में विवेक विहार और पालम इलाके में आग लगने की घटनाओं में नौ-नौ लोगों की मौत हो गई.

यह भी पता चला कि आग से संबंधित घटनाओं के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा को प्राप्त आपातकालीन कॉलों की संख्या इन 6 वर्षों के दौरान 17,231 से बढ़कर पिछले वित्तीय वर्ष में 20,379 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!