दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया मुंबई

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 9 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की.

दिव्यांका-विवेक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक कोलाब पोस्ट जारी करते हुए लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।' मेरा करण अर्जुन आ गया है.'

आगे कपल ने लिखा, 'दिव्यांका और मुझे पितृत्व की इस खूबसूरत नई यात्रा को शुरू करने के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, 'हमने भगवान से खुशियां मांगी और भगवान ने कहा, दोगुना ले लो। हमारे जुड़वां बच्चे हैं।'

मार्च में प्रेग्नेंसी की घोषणा की

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने मार्च में फैंस को खुशखबरी दी थी. एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की तस्वीरों के साथ लिखा, 10 साल बाद कहानी में आया सबसे खूबसूरत मोड़। कुछ यात्राएँ जल्दी पूरी करने के लिए नहीं होतीं। वे एक साथ तैयार होने के लिए हैं। और जब आपको लगे कि आपकी कहानी पूरी हो गई है. तभी जिंदगी इसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ती है। अभी भी यकीन नहीं हो रहा. बिना वजह मुस्कुराना. हृदय में केवल कृतज्ञता और प्रसन्नता है। हम माता-पिता बनने वाले हैं.

देखें दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की चुनिंदा तस्वीरें-

टीवी शो के सेट पर प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड एक्टर थे. साथ काम करते-करते वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के पांच महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक ने भोपाल में शादी कर ली। दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से देशभर में पहचान मिली। इसके बाद वह 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आईं। टीवी शो के अलावा दिव्यांका कई रियलिटी शो, वेब सीरीज और फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!