September 20, 2026 4:00 am

BREAKING NEWS

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे अपना बैंक, जानिए OneTag के 5 बड़े फायदे और काम करने का आसान तरीका द्वापर युग से जुड़ा है फरीदाबाद का यह ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जानिए परिक्रमा और दर्शन का खास महत्व देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक 1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज! फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने आ रही हैं ये 2 नई हाइब्रिड SUV; पेट्रोल भरवाने की टेंशन खत्म स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग को अर्पित की श्रद्धांजलि, हापुड़ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से की भेंट, गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार से की शिष्टाचार मुलाकात, केशव प्रसाद माैर्य शादीशुदा बेटी को मायके से भूलकर भी न दें ये 5 उपहार, वरना रिश्तों में आ सकती है खटास; जानिए वास्तु और ज्योतिष के सख्त नियम

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

लखनऊ, 19 सितंबर। भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड के देवप्रयाग से लखनऊ आए मेधावी विद्यार्थियों ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ भेंट की गई।

पुस्तक मेले में छात्रों ने विभिन्न पुस्तकों और साहित्यिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इससे पहले इन मेधावी विद्यार्थियों ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनका लखनऊ में स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड से आए इन विद्यार्थियों को गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण कराया जाए और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुस्तक मेले का भ्रमण कराया और सभी बच्चों को यह पुस्तक भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!