April 27, 2026 1:49 pm

पिकअप वाहन और अज्ञात भारी वाहन की टक्कर में 4 की मौत, 6 घायल

चित्रकूट। जिले के भागा पुल के समीप आज सुबह करीब 3:30 बजे एक दुखद सड़क हादसा घटित हुआ। पिकअप वाहन संख्या 95 टी 9519 में सवार करीब 15-20 लोग मजदूरी के लिए बाहर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहे अज्ञात भारी वाहन से उनकी पिकअप  टकरा गई। इस टक्कर के परिणामस्वरूप पिकअप पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की मौत हो गई है।मजदूर सवार पिकअप गाड़ी को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है। घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बरुआ गांव के पास हुई है।सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे। सभी मजदूर प्रयागराज महाकुंभ में सफाई का कार्य करने गए थे। प्रयागराज से लौटते वक्त बड़ा हादसा हो गया। सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?