पीएम मोदी ने युवाओं से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकासित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे। ये 400 युवा भारत के सीमावर्ती इलाकों में स्थित 74 गांवों का दौरा कर लौटे हैं.

इस आयोजन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है ताकि युवा भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामरिक महत्व को समझ सकें।

इस कार्यक्रम का आयोजन माय भारत के माध्यम से किया गया. पीएम मोदी ने कहा था कि देश के सीमावर्ती इलाकों में बसे गांव आखिरी नहीं बल्कि पहले गांव हैं.

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 जीवंत गांव शामिल हैं

इस वर्ष का विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 4 जून से 30 जून तक दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 जीवंत सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया था। देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 400 से अधिक युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज़ के माध्यम से किया गया। इसमें तीन लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!