
देश आजादी का 80वां सालगिरह मना रहा है। तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। लेकिन इस साल भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं। यह लगातार दूसरा साल है जब दोनों नेता विपक्ष लाल किला पर मौजूद नहीं हैं। अब तक कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुपस्थित होने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है।
आपको बता दें कि साल 2024 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पीछे की कतार में बिठाया गया था जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। तब कांग्रेस ने कहा था कि केंद्र सरकार नेता प्रतिपक्ष की इज्जत नहीं करती है। तब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि छोटे मन के लोगों से बड़ी चीजों की उम्मीद करना बेमानी है। नेता प्रतिपक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पांचवीं पंक्ति में बिठा कर सरकार ने अपनी कुंठा जरूर दिखाई, लेकिन इससे राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।








