पेडी प्रमोशन के दौरान डर गईं जान्हवी कपूर

अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान विजयवाड़ा में एक अनोखी घटना सामने आई है। स्टेज पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान राम चरण जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल फैन अचानक उनकी तरफ दौड़ा।

इस घटना से राम चरण के बगल में बैठी जान्हवी कपूर बुरी तरह डर गईं। हालांकि, राम चरण के निजी बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने सतर्कता दिखाते हुए फैन को बीच में ही रोक दिया और उसे स्टेज से नीचे ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फैन बिल्कुल राम चरण की तरह लग रहा था यह घटना तब हुई जब राम चरण, जान्हवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना मंच पर बैठे थे। अचानक, राम चरण का एक कट्टर प्रशंसक भीड़ से निकला, सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर आ गया। यह फैन काफी हद तक राम चरण जैसा दिखता था। वह जल्दी से एक्टर के करीब आने की कोशिश कर रहा था. अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंच पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

बॉडीगार्ड ने दिखाई सतर्कता इससे पहले कि फैन राम चरण को छू पाता, उनके निजी अंगरक्षक केविन कुंटा ने हस्तक्षेप किया। केविन एक पेशेवर एमएमए फाइटर हैं। उन्होंने तुरंत स्थिति को संभाला और फैन को गोद में उठाकर मंच से दूर ले गए। सोशल मीडिया पर केविन की फुर्ती की जमकर तारीफ हो रही है. राम चरण के प्रशंसक उनके बॉडीगार्ड की समझदारी और तत्परता की सराहना कर रहे हैं, जिसने स्थिति को बढ़ने से रोक दिया।

डर गईं जान्हवी, बढ़ाई गई सुरक्षा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब फैन अचानक उनके करीब आ गया तो जान्हवी कपूर काफी असहज और डरी हुई लग रही थीं। वह अपनी सीट पर लड़खड़ा गईं और उनकी घबराहट उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा टीम सतर्क हो गई. जान्हवी और राम चरण की सुरक्षा के लिए उनके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

जानिए फिल्म पेड्डी के बारे में

पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशता है। फिल्म का लेखन और निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है।

'पेड्डी' में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

'पेड्डी' में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

इसका प्रोडक्शन वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में राम चरण, जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू मुख्य भूमिका में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!