बेंगलुरु महिला ने डिलीवरी एजेंट पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट उसके घर एक पार्सल देने आया था। उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन महिला ने कई बार मना कर दिया. उसने उससे यह भी कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद मांग सकता है।

इसके बावजूद आरोपी जबरन जूते-चप्पल उतारकर फ्लैट में घुस गया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी की पैंट की जिप खुली थी. उसने अपने गुप्तांगों को उजागर कर अश्लील हरकत की।

घटना के दो दृश्य

महिला के मुताबिक, घटना के बाद वह बुरी तरह सहम गई थी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा- मैं अपने ही घर में असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रही थी. मैंने साफ़ मना कर दिया था. उसे वहीं रुक जाना चाहिए था. किसी को भी किसी महिला की मर्जी के खिलाफ उसके घर में घुसने या उसकी बातों को नजरअंदाज करने का अधिकार नहीं है।

महिला ने बताया कि डर के मारे उसने अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया और घर का दरवाजा खुला रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर मदद मांग सके. महिला के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!