October 25, 2026 7:48 am

BREAKING NEWS

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

मंगलसूत्र खींचकर भागने वाले को चार साल की कैद

घटना के पांच माह के अंदर मिली सजा

चित्रकूट सुबह घर के बाहर टहल रही महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भागने के मामले के आरोपी को घटना के पांच माह के अंदर न्यायालय ने चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 11,000 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है।


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोपालदास ने बताया कि बीती 26 अप्रैल 2025 को कर्वी कोतवाली के लक्ष्मणपुरी बस स्टैण्ड निवासी दशरथी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया था कि वह सुबह अपने घर के सामने की गली में टहल रही थी।

इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और उन्हें धक्का देकर गले का सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया, तो उनके घरवाले निकले, किंतु तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी के जरिए आरोपी की शिनाख्त कराई और कर्वी के भरतपुरी निवासी राहुल रैकवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

साथ ही उसके विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने इस घटना के पांच माह के अंदर शुक्रवार को निर्णय सुनाया। जिसमें दोष सिद्ध होने पर आरोपी राहुल रैकवार को चार वर्ष सश्रम कारावास व 11,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!