मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

सूरजपुर/26 जून 2026

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर पंचायत जरही द्वारा संचालित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजना के सकारात्मक परिणाम स्वरूप अब तक हजारों जरूरतमंद नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 463 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 22,495 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। प्रति शिविर औसतन 49 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। योजना के तहत 5,635 लैब जांचें की गईं तथा 19,395 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान:-

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के उद्देश्य से 536 मरीजों की शुगर जांच की गई, जिनमें 86 मरीज मधुमेह (शुगर) से प्रभावित पाए गए। वहीं 21,603 मरीजों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण किया गया, जिनमें 2,144 मरीज उच्च रक्तचाप एवं शुगर संबंधी समस्याओं से प्रभावित पाए गए। सभी चिन्हित मरीजों को आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य शिविर में भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नागरिकों का रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!