August 5, 2026 11:33 pm

BREAKING NEWS

‘लू से बचना है तो पिएं कुत्ते के मांस का सूप’, उत्तर कोरिया की किम जोंग सरकार की सलाह से दुनिया हैरान संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा, लोकसभा में इसी हफ्ते पेश हो सकता है FCRA बिल, जानिए क्या है इसमें प्रावधान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

‘मेरी बेटी को माफ कर आपने उसे नया जीवन दिया…’, CJP प्रोटेस्‍ट में पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां की अपील, बोलीं- उसे गोद ले लीजिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी बेटी की इस गंभीर गलती को माफ करने के प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनकी बेटी को एक ‘नई जिंदगी’ दी है।

लड़की की मां ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी ने इतना महान काम किया है। जिस बच्ची ने उनके लिए इतनी गंदे और अभद्र शब्द कहे, उसे उन्होंने अपनी महानता दिखाते हुए माफ किया है। मैं उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद देती हूं।’

‘पीएम मोदी ने मेरी बेटी को जीवनदान दिया’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज इस बच्ची का जन्मदिन है। पीएम मोदी ने इसे जीवनदान का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। आज इस बच्ची का नया जन्म हुआ है। मैं पीएम मोदी से आग्रह करती हूं कि इसे गोद ले लीजिए और इसका जीवन संवार दीजिए। जिस तरह से आप गांव-गांव को गोद ले रहे हैं, भारत को संवार रहे हैं, उसी तरह इस बच्ची को गोद लेकर इसका जीवन संवार दीजिए।’

नाबालिग की मां ने PM से की ये अपील

इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार से नाबालिगों के इंस्टाग्राम-फेसबुक इस्तेमाल करने और उनके किसी भी आंदोलन या प्रदर्शनों में शामिल होने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

छात्रा ने पीएम मोदी से मांगी माफी

इससे एक दिन पहले ही पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगी थी। उसने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों के संग कनॉट प्लेस घूमने गई थीं, जहां छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हीं लोगों की देखा-देखी और बहकावे में आकर उससे भी गलत बयानबाजी हो गई।  

इस दौरान लड़की ने दावा किया कि वो केवल 15 साल की है। उसने कहा कि मैंने जो किया, वो माफी के लायक तो नहीं था। मैंने बहुत गंदी चीजें बोली, लेकिन ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी। इसके बाद मैं ऐसा कभी कुछ नहीं करूंगी। इसके लिए मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। मुझे प्‍लीज माफ कर दीजिए।  

लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज

माफी के बावजूद लड़की के खिलाफ नोएडा के एक थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी थी। नोएडा पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लड़की की टिप्पणी पीएम पद की गरिमा का अपमान करने वाला है। लड़की की मां ने दावा कि उन्होंने और उनकी बेटी ने कई दफा माफी मांगते हुए एफआईआर वापस लेने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एफआईआर में बेटी की उम्र गलत दर्ज की गई है। उनकी बेटी नाबालिग है, जबकि उसकी उम्र 25 लिखी गई है।

PM मोदी ने वीडियो पोस्ट में क्या कहा था?

पीएम मोदी ने 31 जुलाई की रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली देने वाले छात्रों को माफ कर दिया है। पीएम ने यह भी कहा कि उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो परेशान करने वाले थे, लेकिन युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है। यही तो बचपना है। पीएम मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को गुमराह बताया और कहा कि उन्हें गले लगाकर सही राह दिखाना हमारी ही जिम्मेदारी है। बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाकर या फिर समाज में उनके प्रताड़ित करके हम हालात नहीं बदल सकेंगे। मैं उन्हें माफ करता हूं और समाज भी इस बात को स्वीकार करे।

यह भी पढ़ें: कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!