August 18, 2026 2:34 pm

‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि यह सफर…’, BJYM चीफ पद से हटाए जाने पर भावुक हुए तेजस्वी सूर्या, दिल छू लेने वाला नोट लिख किसका जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान किया। इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल में कई सीनियर नेताओं की वापसी हुई। कुछ नए चेहरों को मौका मिला है तो वहीं अमित मालवीय और तेजस्वी सूर्या समेत कई अहम चेहरे टीम से बाहर कर दिए गए। पार्टी की नई टीम में स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है, जबकि राम माधव को उपाध्यक्ष का पद मिला है। अब लिस्ट से बाहर होने वाले सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।

भारतीय युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष पद से बेंगलुरु दक्षिण सांसद तेजस्वी सूर्या को हटाकर गुजरात के वडोदरा सांसद हेमांग जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को नियुक्त किया गया है। तेजस्वी सूर्या ने हेमांग जोशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दी है।

पद से हटाए जाने पर भावुक नजर आए तेजस्वी सूर्या 

पद से हटाए जाने के बाद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया और युवा मोर्चा के साथ अपनी 14 साल की यात्रा को याद किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह सफर उन्हें नेशनल प्रेसिडेंट के पद तक ले जाएगा।

तेजस्वी सूर्या ने किस-किस का जताया आभार

तेजस्वी सूर्या ने X पर लिखा है, 14 साल पहले, मैंने शहर की यूनिट में एक कार्यकर्ता के तौर पर BJYM का सफर शुरू किया था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह मुझे नेशनल प्रेसिडेंट के पद तक ले जाएगा। मैं@narendramodi जी, HM @AmitShah जी @JPNadda जी और @blsanthosh जी का उनके भरोसे और सेवा करने के मौके के लिए बहुत आभारी हूं।

पोस्ट में तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और BJP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी के तौर पर मार्गदर्शन करने के लिए BJP नेताओं तरुण चुघ और सुनील बंसल का भी धन्यवाद किया। साथ ही हेमांग जोशी को बधाई देते हुए लिखा है कि आप नितीन नवीन जी की लीडरशिप में BJYM को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

एक बार BJYM, तो हमेशा BJYM-तेजस्वी सूर्या 

तेजस्वी ने आगे लिख है, हर उस कार्यकर्ता का शुक्रिया जिसने अपने घर और दिल के दरवाजे मेरे लिए खोले, मेरा मार्गदर्शन किया, मुझे सही रास्ता दिखाया और मेरे साथ खड़े रहे। पद बदलते हैं। टाइटल बदलते हैं, लेकिन -एक बार BJYM, तो हमेशा BJYM। आप सभी के लिए मेरा दिल से लिखा पत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!