रणवीर और अर्जुन का डांस मुंबई

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को पटकथा लेखक रोहन ठक्कर से शादी की। इसके बाद मंगलवार शाम को मुंबई में एक भव्य शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। समारोह में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की.

रिसेप्शन का सबसे चर्चित पल रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का डांस परफॉर्मेंस रहा। दोनों ने अपनी फिल्म गुंडे (2014) के मशहूर गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर डांस किया। इस दौरान उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी बिक्रम और बाला की यादें भी ताजा हो गईं.

शाम के कार्यक्रम में गायक हिमेश रेशमिया ने भी लाइव परफॉर्मेंस दी. रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर उनके साथ स्टेज पर नजर आए और 'मुझको याद सताए तेरी' समेत कई गानों पर गाते और डांस करते नजर आए।

रिसेप्शन में बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, रेखा, बॉबी देओल, चंकी पांडे और रितेश देशमुख समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!