October 25, 2026 1:47 am

BREAKING NEWS

विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई

राघव प्रयाग घाट-चित्रकूट में अन्तरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव प्रारंभ

30 सितंबर तक देख सकेंगे श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंग

भोपाल। भारतीय संस्कृति में “लीला” केवल धार्मिक या पौराणिक कथा का मंचन नहीं, बल्कि लोकमानस का जीवंत उत्सव है। इसी प्रयास के साथ मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् नई दिल्ली एवं जिला प्रशासन सतना के सहयोग से 24 से 30 सितम्बर, 2025 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से ‘’अन्‍तर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव’’ का आयोजन श्रीराघव प्रयाग घाट, चित्रकूट में आयोजन किया गया है। इस सात दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। प्रवेश निःशुल्क है।

24 सितंबर को समारोह के शुभारंभ में अतिथि के रूप में सनकादिक  महाराज, रामहृदय दास महाराज, डॉ मदनगोपाल दास , सीताशरण  महाराज,  दिव्यजीवन  महाराज, राज्य मंत्री, नगरीय प्रशासन, मध्यप्रदेश प्रतिमा बागरी,  सांसद, सतना  गणेश सिंह,  विधायक, चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, अध्यक्ष,नगर परिषद चित्रकूट सुश्री साधना पटेल, कलेक्टर, सतना डॉ सतीश कुमार एस के साथ-साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस सांस्कृतिक कला संगम, नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा लीला प्रस्तुति दी गई। उन्होंने नारद मोह प्रसंग प्रस्तुति किया। यह प्रसंग पौराणिक कथा है जिसमें भगवान विष्णु अपनी माया से देवर्षि नारद के आध्यात्मिक अभिमान को चूर-चूर करते हैं। इस कथा के अनुसार, नारद जी एक राजा के स्वयंवर में विश्वमोहिनी के वरण के लिए विष्णुजी से उनका हरि स्वरूप मांग लेते हैं। विष्णुजी उन्हें बंदर जैसा वानर रूप प्रदान करते हैं, जिससे नारद जी का बहुत अपमान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!