BREAKING NEWS

मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठा लिया भोपाल के बड़ा तालाब में डूबा युवक रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…… जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर…. लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास….. भोपाल हिट एंड रन: पार्टी के बाद पुलिसकर्मी का बेटा नशे में, 6 घायल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ

रायपुर, 24 मई 2026

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 25 एवं 26 मई 2026 को कोरबा और नवा रायपुर अटल नगर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन 25 मई को प्रातः 11 बजे मेजर ध्यानचंद चौक रूमगरा कोरबा पहुंचकर लगभग 342 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य 2942.96 लाख रुपए, दर्री बरॉज से बरमपुर चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य 8304.94 लाख रुपए तथा हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-ईमलीछापर सीसी रोड निर्माण कार्य की कुल लागत 23031 लाख रुपए शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत 13.74 किलोमीटर लंबाई के शेष 100 करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12 बजे मंत्री श्री देवांगन विकास नगर कुसमुंडा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद वे बालको क्षेत्र में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मंत्री श्री देवांगन श्रीराम मंदिर बालको के पास 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। वहीं न्यू शांति नगर बालको में 20 लाख रुपए के विद्यालय अहाता निर्माण, 16.85 लाख रुपए के नवीन विद्यालय भवन, 43 लाख रुपए की लागत से 11 शासकीय स्कूलों में किचन शेड निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 70 लाख रुपए की लागत से 14 स्कूलों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से सतनाम भवन विस्तार तथा 500 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सायं 4.30 बजे मंत्री श्री देवांगन रिसदा लालघाट बस्ती बालको में 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

26 मई को मंत्री श्री देवांगन जीएसटी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर समस्त जिला प्रभारी आबकारी अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!