August 14, 2026 10:27 pm

BREAKING NEWS

अमित शाह के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर बुरे फंसे राहुल गांधी, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस, इस तारीख तक देना होगा जवाब वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सिंदूर पार्क में भारत विभाजन विभीषिका की छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रामगढ़ में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 2 की मौत – Devbhoomi Media सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए लोगों ने जानी इतिहास की त्रासदी

रायपुर, 14 अगस्त 2026

सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। उपस्थित लोगों ने काली पट्टी बांधकर विभाजन की विभीषिका के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

विभाजन केवल भू-भाग का नहीं, समाज और संस्कृति की भी गहरी पीड़ा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि भारत विभाजन की पीड़ा को समझने के लिए इतिहास के उस दौर को जानना आवश्यक है, जब भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का विस्तार आज के पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तक था। उन्होंने कहा कि हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और तक्षशिला जैसे ऐतिहासिक स्थल आज पाकिस्तान में हैं, वहीं राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर का पैतृक गांव वर्तमान बांग्लादेश में है। यह इतिहास बताता है कि विभाजन केवल भू-भाग का विभाजन नहीं था, बल्कि समाज और संस्कृति को भी इसकी गहरी पीड़ा झेलनी पड़ी।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जब कोई देश कमजोर होता है तो उसका दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ता है। इसलिए देश की मजबूती और एकता सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना होना जरूरी है। विभाजन की परिस्थितियों से सीख लेकर हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की पीड़ा से अवगत कराना है, ताकि वे ऐसी परिस्थितियों से बचने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का महत्व समझ सकें।

छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए दिखाई गई विभाजन की पीड़ा

सिंदूर पार्क में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष और आम नागरिकों की पीड़ा को प्रदर्शित किया गया। नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। लोगों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी  सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!