November 7, 2026 1:32 am

BREAKING NEWS

7 राज्यों के मतदाताओं को बड़ी राहत: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका ट्रंप की धमकी के बीच ईरान का बड़ा कदम: अमेरिका को भेजे गए परमाणु प्रस्ताव में रखी गईं सात कड़ी शर्तें, क्या थमेगा युद्ध जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी होगी रोशन – Nation Live 24×7 चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ‘जरूरत पड़ी तो ईरान के बाकी हिस्सों को भी तबाह कर दूंगा…’: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा धमकी से दुनिया भर में मची सनसनी

शार्वी सिंह परिहार ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी

 

रायपुर, 20 सितम्बर 2026

 शार्वी सिंह परिहार ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी

41 वें चक्रधर समारोह-2026 की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में युवा कथक नृत्यांगना शार्वी सिंह परिहार ने मनमोहक कथक प्रस्तुति दी। समारोह में शार्वी ने उठान और ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ पर आधारित शिव वंदना से शुरुआत की। इसके बाद ठाट, गदनिक, तोड़ा-तुकड़ा, परन, लड़ी, तिहाई और चक्रदार तोड़ों के माध्यम से कथक की शास्त्रीय बारीकियों को प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। बाल्यावस्था से ही कथक की साधना कर रहीं शार्वी पिछले करीब 12 वर्षों से इस विधा का प्रशिक्षण ले रही हैं। वे गुरु तरुण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में लखनऊ घराने की कथक परंपरा सीख रही हैं। शार्वी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। चक्रधर समारोह में भी वे पूर्व में समूह और एकल कथक प्रस्तुति दे चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!