September 16, 2026 11:56 pm

BREAKING NEWS

अमेरिका की मेजर ड्रग लिस्ट में भारत का नाम, फिर भी ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ; जानें अफीम पर भारत के सख्त एक्शन की क्यों हुई सराहना अमेरिकी स्पेस वेपन और चीन-रूस के चक्रव्यूह के बीच भारत का ‘मिशन शक्ति’ कैसे बनेगा सबसे बड़ा गेमचेंजर नीतीश कुमार रेड्डी का बड़ा खुलासा, चोट के दर्द और नेगेटिविटी से निपटने का बताया अनोखा फॉर्मूला नीमच के जावद में कला और अध्यात्म का अनूठा संगम, माइक्रो आर्टिस्ट राजेश सोनी ने चांदी से गढ़े अष्टविनायक। पहले ही दिन चंद घंटों में फुल सब्सक्राइब हुआ ₹1000 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में 23% प्रीमियम से बंपर लिस्टिंग के संकेत जब बिग बी-गोविंदा संग झूमीं ‘बाहुबली’ की शिवगामी: 90 के दशक का वो ब्लॉकबस्टर डांस एंथम जिसने हिला दिया था पूरा बॉलीवुड

श्रम का सम्मान, बुढ़ापे का संबल

 

रायपुर, 15 सितंबर 2026

​जीवन का अधिकांश हिस्सा दूसरों के आशियाने बनाने और हाड़-तोड़ मेहनत में गुजारने वाले धमतरी जिले के राजमिस्त्री श्री शत्रुघन साहू के लिए उम्र का यह पड़ाव अब चिंता का विषय नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है। तहसील बेलरगांव के ग्राम पंचायत घठुला निवासी श्री साहू पिता स्वर्गीय बिदे राम साहू वर्ष 2011 से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। समय के साथ ढलती उम्र ने जब उनके हाथों की ताकत कम कर दी और नियमित मजदूरी करना कठिन हो गया, तब उनके सामने आजीविका का स्वाभाविक संकट खड़ा होने लगा था। ठीक इसी समय, छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना उनके जीवन में एक मजबूत सहारे के रूप में सामने आई।

​अपने श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण के लिए जब वे श्रम विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां संचालित सेवा संकल्प अभियान ने उनके लिए नई राह खोल दी। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन देते हुए बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और कम से कम 10 वर्षों से मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सरकार प्रतिमाह 1,500 रुपये की पेंशन प्रदान करती है। सही समय पर मिली इस जानकारी के बाद श्री साहू ने आवेदन किया और प्रक्रिया पूरी होते ही उनके खाते में पेंशन की राशि आनी शुरू हो गई।

​अब तक श्री साहू को इस योजना के तहत 16 किस्तें सफलतापूर्वक प्राप्त हो चुकी हैं। यह मासिक पेंशन उनके लिए केवल एक सरकारी सहायता नहीं है, बल्कि उनके जीवनभर के कठोर श्रम का सम्मान और बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा का आधार है। आज वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं।

इस योजना की दूरदर्शिता केवल यहीं तक सीमित नहीं है; इसमें यह भी प्रावधान है कि पेंशनधारी की दुखद मृत्यु होने पर उनके पात्र जीवनसाथी को 50 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी। यह नियम श्रमिक परिवारों को भविष्य के प्रति पूरी तरह आश्वस्त करता है। सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। श्री साहू की यह कहानी शासन की इस मंशा और अभियान की सार्थकता का सबसे जीवंत प्रमाण है।

​अपने इस सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन के लिए श्री शत्रुघन साहू आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन और श्रम विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मेहनत करने वाले श्रमिक के बुढ़ापे में सरकार का साथ मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हर माह मिलने वाली यह पेंशन मेरा सबसे बड़ा सहारा है।
यह सफलता की कहानी इस बात का प्रतीक है कि शासन की संवेदनशीलता जब सही समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुंचती है, तो वह कैसे एक पूरे परिवार को सम्मान और सुकून का जीवन दे सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!