October 3, 2026 5:05 am

BREAKING NEWS

बिना CIBIL स्कोर के भी मिलेगा लोन: RBI के नियमों के बीच बैंकों ने बदली रणनीति, जानिए किन 5 शर्तों पर मिल रहा है पैसा क्या UPI से दूर हो रहे हैं लोग? 15 अक्टूबर से चार्ज की चर्चा के बीच सितंबर में 1.8% गिरा ट्रांजैक्शन, जानें आंकड़ों का असली सच यूरिया की असली कीमत उड़ा देगी होश: ₹300 की बोरी पर सरकार दे रही ₹2,700 की बंपर सब्सिडी, वित्त मंत्री ने बताई बड़ी वजह नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री श्री टंक राम वर्मा स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल हर नौकरीपेशा को मिलेगी पेंशन: 2047 तक 60 करोड़ वर्कफोर्स को NPS से जोड़ेगा PFRDA, जानें ‘NPS तत्काल’ और ‘NPS स्वास्थ्य’ का मेगा प्लान

सेवा की कहानी : महतारी वंदन की राशि बनी बेटी के भविष्य की पूंजी, हर माह सुकन्या खाते में बचत कर रहीं श्यामकली


सेवा की कहानी : महतारी वंदन की राशि बनी बेटी के भविष्य की पूंजी, हर माह सुकन्या खाते में बचत कर रहीं श्यामकली – Aj Ki News
















रायपुर, 2 अक्टूबर 2026

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए बचत करने का भी अवसर दे रही है। जीपीएम जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम सोनमुड़ा निवासी श्रीमती श्यामकली के लिए यह योजना परिवार की जरूरतों में सहारा बनने के साथ उनकी बेटी के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने का माध्यम भी बनी है।

श्रीमती श्यामकली महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बेहद समझदारी से कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि में से वह हर माह 500 रुपये अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हैं। उनका उद्देश्य नियमित बचत के माध्यम से बेटी की शिक्षा और भविष्य की अन्य आवश्यकताओं के लिए एक सुरक्षित आर्थिक आधार तैयार करना है। शेष राशि का उपयोग वह परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और आवश्यक घरेलू खर्चों को पूरा करने में करती हैं।

श्यामकली बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का भरोसा दिया है। छोटी-छोटी राशि को नियमित रूप से सहेजकर वह अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी बन गई है।

महतारी वंदन योजना से मिले आर्थिक संबल के लिए श्रीमती श्यामकली ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है और साथ ही बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत भी कर पा रही हैं।

श्यामकली की कहानी बताती है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता किस तरह परिवार की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य की योजनाओं को भी मजबूती दे सकती है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बेटी की सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर उन्होंने आर्थिक सहायता को भविष्य की बचत में बदलने की सार्थक पहल की है।

Photo of Ajki News





Back to top button



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!